फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strong winds improve Bahadurgarh's air quality; AQI drops by 54 points.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तेज हवा से बहादुरगढ़ की हवा सुधरी, एक्यूआई में 54 अंकों की गिरावट

Fri, 25 Sep 2026 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Strong winds improve Bahadurgarh's air quality; AQI drops by 54 points.
-फोटो 82 : शहर मेें रेलवे रोड पर धुआं छोड़ती बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। तेज हवा चलने से शुक्रवार को शहर की हवा की सेहत में अचानक सुधार देखने को मिला। करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में जमा प्रदूषित कणों को फैलाने में मदद की। इसका असर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर भी दिखाई दिया। एक दिन पहले 174 दर्ज किया गया एक्यूआई शुक्रवार को 54 अंक घटकर 120 पर पहुंच गया। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली।
सितंबर की शुरुआत में शहर का एक्यूआई हरे रंग की श्रेणी में रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के साथ इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कम हवा की गति के कारण पिछले कुछ दिनों से धूल और अन्य प्रदूषक कण वातावरण में जमा हो रहे थे। पुराने वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य और औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण के प्रमुख स्रोत बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से वातावरण में मौजूद प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली और एक्यूआई में सुधार दर्ज हुआ। सुबह से चली ठंडी हवा के कारण मौसम के मिजाज में भी बदलाव महसूस किया गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। खुले स्थानों पर ठंडी हवा का असर अधिक महसूस हुआ और तापमान में भी कुछ कमी महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति वायु गुणवत्ता को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण कारक है। हवा धीमी होने पर प्रदूषक कण वातावरण में जमा होते हैं, जबकि तेज हवा इनके फैलाव में मदद करती है। हालांकि, एक्यूआई का 120 पर रहना अभी भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है। हवा की गति कम पड़ने पर आने वाले दिनों में प्रदूषण फिर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed