फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Strike in banks, ATMs empty, wandered consumer, jhajjar news

बैंकों में हड़ताल, एटीएम भी खाली, भटकते रहे उपभोक्ता

Wed, 01 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़/झज्जर। सरकारी बैंकों की एक दिन की राष्ट्र व्यापी हड़ताल के कारण मंगलवार को जिले में करीब 1 करोड़ 25 लाख का लेन-देन प्रभावित रहा। साथ ही बैंक उपभोक्ता भी काफी परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी उद्यमियों को हुई। बहादुरगढ़ और झज्जर में लगभग 60 बैंकों में हड़ताल रही। जिले भर के एटीएम भी खाली रहे। इसके कारण लोगों को पैसों की काफी परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही कामकाज भी प्रभावित रहा। प्राइवेट बैंक हड़ताल से अलग थे और वे खुले रहे।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों की मंगलवार को हुई हड़ताल के कारण सभी बैंक बंद रहे। कई लोग सुबह बैंक के समय में अपने कार्य के लिए जैसे वहां पहुंचे तो उन्हें बैंक पर ताला लटका हुआ मिला। इससे उन्हें काफी निराशा हुई। कई लोगों के जरूरी काम भी नहीं हो सके। जानकारों का कहना है कि बैंकों की हड़ताल रहने के कारण जिले भर में करीब 125 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। बैंक बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। हड़ताल की जानकारी नहीं रहने के कारण बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बैक शाखा के साथ-साथ कई लगभग सभी बैंकों के एटीएम भी बंद देखे गए। इस कारण लोग एटीएम के जरिये भी पैसे नहीं निकाल पाये। शहर में कुछ एटीएम तो खुले दिखे। जहां लोगों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

कई बैंक उपभोक्ताओं आशीष, सुशील, रवींद्र शर्मा, प्रदीप कुमार व हरीश ने बताया कि एक दिन की बैंकों की हड़ताल से उनका काफी कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि  एक दो एटीएम तो खुले थे लेकिन उसमें पैसे नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी हुई। कई बुजुर्ग लोग भी बैंकों की ओर पहुंचे, लेकिन उन्हें बैंकों पर ताला लटका मिला। इसके बाद वे काफी निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र प्रदीप शर्मा ने बताया कि उसे अपनी यूनिवर्सिटी की फीस का डीडी बनवाना था, लेकिन बैंकों की हड़ताल के कारण वह नहीं बन पाया। वहीं बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में भी उद्यमियों को काफी परेशानी हुई। उद्यमी विनोद कुमार और प्रवीण गर्ग ने कहा कि बैंकों में मंगलवार को हड़ताल रही। उन्हें अपने खाते की स्टेटमेंट लेनी थी। जब वह बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि आज बैंकों की हड़ताल है और सभी बैंक बंद हैं। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भारतीय स्टेट बैंक व इंडियन बैंक में प्रतिदिन करोड़ों का कारोबार होता है। हड़ताल के कारण मंगलवार को लेन-देन पूरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed