{"_id":"6aa5ad36d8e78b48bb083a5d","slug":"state-youth-basketball-championship-kicks-off-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-127137-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
Sun, 13 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 90 प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मौजूद अतिथि गण। स्रोत संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में 39वीं हरियाणा स्टेट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान युवा खिलाड़ी प्रतिभा, खेल कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून और सांपला आश्रम के श्री कालीदास जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना की सीख देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जगत नारायण नेहरा और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ साई कोच रोहित ठाकुर भी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बेहतर खेल के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव एवं टिप्स दिए।
विज्ञापन
आयोजन को सफल बनाने में हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्रीपाल तथा डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन झज्जर के सचिव रवींद्र हुड्डा उर्फ टीनू का विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।