{"_id":"654fe3ba169b1b443309de5c","slug":"state-enforcement-bureau-post-inaugurated-in-police-lines-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5427-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस लाइन में स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो चौकी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस लाइन में स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो चौकी का शुभारंभ
Sun, 12 Nov 2023 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में अब बिजली पानी की चोरी, अवैध शराब की तस्करी व अन्य गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस लाइन झज्जर में स्टेट एनफोर्समेंट चौकी का शुभारंभ किया गया है।
हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरशिंदर सिंह चावला के आदेश अनुसार व एसपी करण गोयल के दिशा निर्देश अनुसार स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो के थाना रोहतक के अंतर्गत पुलिस लाइन में एनफोर्समेंट ब्यरो चौकी की स्थापना की गई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो चौकी पुलिस लाइन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चौकी प्रभारी सहित स्टेट एनफोर्समेंट चौकी झज्जर में 22 पुलिस जवानों का स्टाफ तैनात किया गया है, जो लगातार 24 घंटे क्षेत्र में निगाह रखेगा। चौकी के स्टाफ द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। झज्जर क्षेत्र में चौकी की स्थापना से झज्जर जिला में अवैध शराब तस्करी, अवैध खनन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के एचडीआर एक्ट, ओवरलोड वाहन ,बिजली-पानी चोरी की घटनाओं को रोकने और सरकारी समपत्तियों पर कब्जों को हटवाने के लिए अब स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो ने मोर्चा संभाल लिया है। चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अभी तक हरियाणा में 8 पुलिस थाने स्थापित किए गए है। जिला रोहतक में स्टेट एन्फोर्समेंट ब्यूरो का थाना बनाया गया है।शनिवार को पुलिस लाइन झज्जर में चौकी शुभारंभ के अवसर पर स्टेट इनफॉरमेशन ब्यूरो थाना रोहतक के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र व चौकी में तैनात अन्य जवान मौजूद रहे।