{"_id":"69865a758865dc38a00c1d8c","slug":"special-train-services-will-be-operated-for-the-convenience-of-passengers-attending-the-khatu-shyam-fair-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131441-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम मेले पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
विज्ञापन
झज्जर। खाटू श्याम मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र और फुलेरा-दिल्ली सराय-फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच स्पेशल रेल सेवा 23 से 28 फरवरी तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे कुरुक्षेत्र से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
वहीं वापसी में फुलेरा से कुरुक्षेत्र के लिए यह सेवा 24 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी जो सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
यह रेल सेवा कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में कुल 24 डिब्बे होंगे जिनमें 22 साधारण श्रेणी के और दो गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा फुलेरा और दिल्ली सराय के बीच भी स्पेशल रेल सेवाएं 24 फरवरी से 1 मार्च तक चलाई जाएंगी। फुलेरा से दिल्ली सराय के लिए ट्रेन सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:05 बजे पहुंचेगी। वहीं दिल्ली सराय से फुलेरा के लिए यह सेवा शाम 7:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
इस मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इन ट्रेनों में भी 24 डिब्बे लगाए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मेले के दौरान बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करना है।