फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sound of farmers movement, Delhi Police increased vigil on Tikri border, DCP took stock of arrangements

किसान आंदोलन की आहट: दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, डीसीपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Sat, 10 Feb 2024 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

किसान आंदोलन की आहल से दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई है। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। वहीं, एक क्रेन भी मौके पर खड़ी की गई है।

विज्ञापन
Sound of farmers movement, Delhi Police increased vigil on Tikri border, DCP took stock of arrangements
दिल्ली पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में पुलिस प्रशासन किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट पर है। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को टिकरी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाने के साथ साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाहरी दिल्ली के डीसीपी जिमी चिराम व मुंडका थाना प्रभारी गुलशन गुप्ता दल बल के साथ यहां पहुंचे।

विज्ञापन


किसानों को 13 फरवरी को दिल्ली में प्रवेश न देने के लिए टिकरी बॉर्डर पर जहां बैरिकेड की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं, एक क्रेन भी मौके पर खड़ी की गई है। काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीसीपी जिमी चिराम ने कहा कि किसान शांति पूर्वक धरना दें, यदि कानून का उल्लंघन किया तो किसी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed