फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Situation worsens due to floods in Bahadurgarh and Delhi border

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ और दिल्ली बॉर्डर पर बाढ़ से हालात खराब

Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens due to floods in Bahadurgarh and Delhi border
-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। पखवाड़े भर से मुुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो हो रही है। दो दिनों से इसका जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बहादुरगढ़ और दिल्ली बॉर्डर पर हालात खराब हो रहे हैं। बुधवार को ड्रेन का जलस्तर 6 इंच और बढ़ गया और ड्रेन फिर से दो स्थानों से टूट गई। इससे न केवल बहादुरगढ़ की तीन कॉलोनियों, परनाल गांव बल्कि दिल्ली की पीवीसी मार्केट में भी दो से ढाई फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं झाड़ौदा स्थित गीतांजलि कॉलोनी में भी ड्रेन टूटने से 15 दिनों से पानी 5-6 फीट भरा है। बहादुरगढ़ सीमा में प्रशासन की ओर से तटबंध बनाए गए हैं लेकिन दिल्ली सीमा में टूट रही ड्रेन के पानी को रोकने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो और टूटने के कारण छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, परनाला गांव में ड्रेन का पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी के कोई ठोस इंतजाम नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को ड्रेन फिर से दो स्थानों पर टूट गई। अबकी बार ड्रेन आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की तरफ टूटी है। सारा पानी औद्योगिक क्षेत्र में भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ड्रेन बहादुरगढ़ बाईपास की तरफ टूट चुकी है। छोटूराम नगर और गीतांजलि कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर लोग बेघर हो गए हैं। परनाला गांव को आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ने वाले पुल के बाहर से ड्रेन का पानी बह रहा है।


पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर विद्यार्थी

दिल्ली की पीवीसी मार्केट में सड़क पर पानी भरने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस पानी के बीच से विद्यार्थी स्कूल जाने को मजबूर हैं। पानी भी दो से ढाई फीट तक भरा है। पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है। ड्रेन टूटने के कारण यहां पर यह स्थिति बनी है। बुधवार को कई वाहन चालक इस पानी में जाने से बचते नजर आए। कई ने अपने वाहन को बीच पानी में ले जाकर वापस मोड़ दिया।
गीतांजलि कॉलोनी निवासी सुमेश मिश्रा, विद्या पांडे, सुनीता देवी ने बताया कि दिल्ली प्रशासन और दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। अब बड़ों से लेकर बच्चे परेशान हो रहे हैं।



छोटूराम नगर में बीमारी फैलने का खतरा

ड्रेन का पानी छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर और धर्म विहार में बढ़ रहा है। छोटूराम नगर में पानी का रंग काला हो गया है। लोग इस पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर हैं। यहां पर बीमारियां फैलने का खतरा ज्यादा बना हुआ है। यहां के निवासी विवेक चतुर्वेदी, धनपत मिश्रा, संदीप कुमार ने कहा कि प्रशासन को यहां पर मच्छर मार दवाइयों का छिड़काव कराना चाहिए। अन्यथा यहां पर आने वाले दिनों महामारी फैल सकती है।



औद्योगिक क्षेत्र में भी बढ़ रहा है पानी

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी में भी कई दिनों से पानी भरा हुआ है। बुधवार को ड्रेन टूटने के बाद पानी की मात्रा और बढ़ गई। इससे कई फैक्टरियों के बाहर सड़कों पर पानी जमा हो गया है। फैक्टरी संचालकों का कहना है कि अभी पानी की निकासी होनी संभव नहीं है। ऐसे में उनके काम पर असर पड़ेगा। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें ड्रेन के किनारों को मजबूत करना चाहिए।


-----
लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही जहां से भी ड्रेन टूटने की सूचना मिलती है तो उसे मिट्टी के कट्टे से तटबंध बनाकर रोकने का प्रयास किया जाता है। शहर की कई धर्मशालाओं में राहत शिविर लगाए गए हैं। यहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उन्हें खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।

-नसीब कुमार, एसडीएम,, बहादुरगढ़

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

-फोटो 54 : छोटूराम नगर में मकानों के आसपास भरा ड्रेन का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed