फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Silani village school vandalized, angry girl students blocked Jhajjar-Rewari highway

Jhajjar-Bahadurgarh News: सिलानी गांव के स्कूल में ताेड़फोड़, गुस्साई छात्राओं ने किया झज्जर-रेवाड़ी हाइवे जाम

Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Silani village school vandalized, angry girl students blocked Jhajjar-Rewari highway
16jjrp05- झज्जर। सिलानी गांव के सरकारी स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। फोटो-संवाद
झज्जर। सिलानी गांव के राजकीय कन्या स्कूल में शरारती तत्वों ने ताले तोड़कर प्रिंसिपल के कमरे सहित अन्य कमरों में तोड़फोड़ कर दी। इसका सुबह पता चला, जब छात्राएं और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। सुबह सफाई कर्मचारी ने तोड़फोड़ की सूचना प्रिंसिपल को दी। सूचना पाकर प्रिंसिपल और सरपंच मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शरारती तत्वों के स्कूल में तोड़फोड़ करने से आहत स्कूल की छात्राओं व ग्रामीणों ने झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसीपी अनिरुद्ध चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके एक घंटे बाद छात्राओं व ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुशीला ने बताया कि शनिवार व रविवार दो दिन की छुट्टी होने के बाद सोमवार को सफाई कर्मचारी स्कूल पहुंचा था, जहां उसे स्कूल का ताला टूटा हुआ मिला। जानकारी मिलने पर सरपंच महावीर व ग्रामीण स्कूल पहुंचे। यहां आकर पाया कि प्रिंसिपल के कमरे में रिकॉर्ड फाड़ा गया था। जमीन पर दस्तावेज गिरे हुए थे। प्रिंसिपल के कमरे में तोड़फोड़ कर रखी थी। अलमारी को नुकसान पहुंचाया गया था। साथ ही 12वीं कक्षा में लगी स्मार्ट क्लास का बॉक्स को भी तोड़ डाला। कक्षा में रखी हुई छात्राओं की पुस्तकों को फाड़ दिया गया। प्राइमरी विंग के ऑफिस का ताला भी टूटा हुआ था। वहां थी दस्तावेज जमीन पर बिखरे हुए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध छात्राएं व ग्रामीण झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच गए और अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। छात्राओं ने भी सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम भी स्कूल पंहुची।


अब तक हुई पांच घटनाएं
स्कूल प्रिंसिपल सुशीला देवी ने बताया कि इससे पहले भी चार बार स्कूल में चाेरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकीं हैं, जिसकी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, चौकीदार की नियुक्ति की जाए, चोरी और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।



स्कूल में पहले कब-कब हुई घटनाएं
-23 जनवरी 2023 को आठ सोलर बैटरी चोरी की गई
-23 अक्तूबर 2023 को कंप्यूटर लैब से 15 बैटरी चोरी की गई
-6 मई को स्कूल में तोड़फोड़ की गई।
-27 अगस्त को चोरी की कोशिश की गई।

16jjrp05- झज्जर। सिलानी गांव के सरकारी स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। फोटो-संवाद

16jjrp05- झज्जर। सिलानी गांव के सरकारी स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान। फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed