फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Silana's stadium will be ready in May

Jhajjar-Bahadurgarh News: मई में तैयार हो जाएगा सिलाना का स्टेडियम

Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Silana's stadium will be ready in May
झज्जर। सिलाना गांव में बन रहे जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर करवा रहा है। यहां पर चहारदीवारी और ट्रैक बनाने का काम बाकी है। उम्मीद है कि मई में यहां खिलाड़ियों के शिविर लगाकर इसे शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लगभग 6 करोड़ से खेल का सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से जल्दबाजी में इसे शुरू नहीं कराया जाएगा, क्योंकि खेल स्टेडियम शहर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में पहले यहां पर कैंप लगाए जाएंगे और उसके बाद धीरे-धीरे प्रतियोगिताएं आयोजित कर इसकी शुरुआत की जाएगी। सिलाना गांव की 23 एकड़ जमीन पर यह स्टेडियम बना है। इस पर लगभग 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है। इसका भवन पूरी तरह से तैयार है, लेकिन चहारदीवारी और ट्रैक नहीं बना है। ट्रैक का फिलहाल 30 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन


23 एकड़ में मिलेगी कई सुविधाएं
23 एकड़ में बन रहे जिला स्तरीय स्टेडियम में एक साथ कई सुविधाएं मिलेगी। सिलाना गांव में बन रहे स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल, कबड्डी, बास्केटबाल, वालीबाॅल, हैंडबाल, फुटबाल, हॉकी मैदान, स्वीमिंग पुल, स्टेज, रनिंग ट्रैक, फर्स्ट एड रूम, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं उपलब्ध जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 माह में करना था काम पूरा, लगे 5 साल
इस स्टेडियम का निर्माण का काम 18 माह में पूरा किया जाना था। तीन साल पहले इसका काम शुरू हुआ था। अब भी बचे हुए काम में लगभग दो माह का समय लग जाएगा।


स्टेडियम में चाहरदीवारी और ट्रैक का काम होना बाकी है। उसे जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। सबसे पहले यहां कैंप लगाए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों को दिक्कत न हो।
शक्ति सिंह, उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed