{"_id":"6988f59182d6fed19b06e11a","slug":"shubhangi-kaushik-has-been-selected-for-the-international-badminton-tournament-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-120990-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शुबांगी कौशिक का इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शुबांगी कौशिक का इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ चयन
विज्ञापन
फोटो नंबर 71 अपने कोच के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी शुबांगी । स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। हैदराबाद में हुई योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शुबांगी कौशिक ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी पदक के साथ शुबांगी का चयन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ है।
कक्षा-11 की छात्रा शुबांगी क्षेत्र के गांव गुभाना की रहने वाली हैं जिन्होंने हैदराबाद में एकल स्पर्धा के सभी मैच जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले दिल्ली में हुई दिल्ली स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में शुबांगी ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उभरती हुईं खिलाड़ी शुबांगी जोनल खेलों के अंडर-17 बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर गोल्डन गर्ल बनी थी। खिलाड़ी शुबांगी ने व्यक्तिगत एकल स्पर्धा में स्कूल और ओपन खेलों में खिताब जीते हैं जबकि स्कूल लेवल पर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी में आयोजित स्कूल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच गंवाए जोनल स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बाद में हुए स्टेट खेलों में रजत जीता है।
शुबांगी के पिता नितेश कौशिक ने बताया कि एकल स्पर्धा में पदक हासिल करने पर शुबांगी मध्य प्रदेश के भोपाल में स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया एवं लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 में पदक जीता था।
उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा की छात्रा शुबांगी खेलों में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। जोनल स्कूल खेलों में शुबांगी ने पूरी प्रतियोगिता में कोई भी मैच नहीं हारा और प्रतियोगिता को अपने नाम किया। शुबांगी अब इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भागीदारी कर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।