फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shot off, land in dispute, four injured

भूमि विवाद मे चली गोली, चार घायल

Sun, 14 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Sun, 14 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shot off, land in dispute, four injured

कस्बे के बैठान पाना में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट द्वारा तीन-चार हवाई फायर किए गए।

विज्ञापन


घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बैठान पाना में प्रेम पुत्र हेमराज व अशोक पुत्र रामकिशन का एक खाली प्लाट पर मालिकाना हक के लिए केस चल रहा था, जिसमें निचली अदालत से प्रेम को जमीन का मालिकाना हक दिया गया।

इसके बाद अशोक पुत्र रामकिशन ने एक बार फिर मालिकाना हक पाने के लिए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया। ऊपरी अदालत में भी प्रेम को जमीन का मालिकाना हक दिया गया।
विज्ञापन


प्रेम का परिवार इस विवादित प्लाट पर काफी समय से काबिज रहा है। आरोप है कि शनिवार को अशोक इस प्लाट पर कब्जा लेने के लिए पहुंचा और इसके लिए वह बाहर से भी अपने साथ कुछ युवकों को लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जमीन पर मिट्टी डालने लगा और जेसीबी मशीन चलाने लगा। जब प्रेम पक्ष ने एतराज किया तो युवकों ने हवाई फायर कर दिए।

इसके बाद विवाद बढ़ गया तथा दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डडे चले, जिसमें प्रेम को सिर में चोट आई।

उसके अलावा सतबीर पुत्र फूलसिंह, लीलावती पत्नी प्रेम व ओमपती पत्नी भगत सिंह भी घायल हो गई हैं। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं आरोप है कि अशोक गुट के किसी व्यक्ति ने दो से तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियां बरामद कीं।

हालांकि, कब्जा लेने आए युवक भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में बेरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पीड़ित परिवार के बयान तथा अन्य जानकारी हासिल कर रही थी।


सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मौके से दो हथियार भी बरामद किए हैं और इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बेरी थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो जेसीबी मशीनों को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed