फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shop caught fire due to short-circuit, clothes worth lakhs of rupees burnt

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का कपड़ा जला

Mon, 21 Feb 2022 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire due to short-circuit, clothes worth lakhs of rupees burnt
बेरी। रविवार सुबह करीब 5 बजे छुछकवास चौक पर एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे लाखों रुपये का कपड़ा जल गया है। पुलिस कर्मचारियों ने हादसे की जानकारी दमकल विभाग को दी। इस पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले सारा कपड़ा राख हो चुका था। आग के कारण इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के अनुसार करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव छुछकवास निवासी हरीश पुत्र चिंरजीलाल ने करीब 15 वर्षों से छुछकवास पुलिस चौकी के सामने किसान वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान खोली है। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह दुकान को बंद करके घर चले गए थे। रविवार को सुबह करीब 5 बजे जब छुछकवास चौक पर ड्यूटी कर पुलिस कर्मियों ने दुकान से धुआं उठता दिखाई देने पर दुकान मालिक हरीश को सूचना दी। इस पर हरीश मौके पर पहुंचे। इससे पहले आग ने विकराल रूप ले लिया था। लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। छुछकवास चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक ने बताया कि चौक पर कपड़े की दुकान में आग लगाने की सूचना दमकल विभाग व दुकान मालिक को दी गई थी। पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए पानी का टैंकर भी मंगाया और दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक दुकान में रखा सारा कपड़ा आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed