फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shiv Sangam Cricket Academy beat NSCA Jhajjar by 139 runs

Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव संगम क्रिकेट अकादमी ने एनएससीए झज्जर को 139 रनों से हराया

Thu, 04 Dec 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sangam Cricket Academy beat NSCA Jhajjar by 139 runs
03jjrp08- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में मैच खेलते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। एनएससीए झज्जर और शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी की टीम ने 139 रनाें से जीत दर्ज की। शिव संगम क्रिकेट अकादमी की टीम के खिलाड़ी यशनील को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड झज्जर में एनएससीए झज्जर और शिव संगम क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम के बीच एनएससीए विंटर कप का क्रिकेट मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव संगम क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में तीन विकेट पर 306 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में यशनील ने 134 गेंदों में 21 चौकों व दो छक्कों की मदद से 180 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हिमांक सहगल ने 65 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में गर्व व कप्तान जयत ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम 35.3 ओवराें में 167 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में आरुष ने 45 गेंदों में 40 रन और कप्तान जयत व संकल्प ने 34-34 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में दुर्गेश व मुकुंद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में शिव संगम क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी यशनील को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व दुर्गेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed