फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shastri Nagar and Netaji Nagar have been flooded for the past 15 days, prompting calls for drainage.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शास्त्री नगर और नेताजी नगर में 15 दिन से भरा है पानी, निकासी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shastri Nagar and Netaji Nagar have been flooded for the past 15 days, prompting calls for drainage.
-फोटो 59 : शास्त्री नगर में भरा पानी और रोष जताते कॉलोनी वासी। विज्ञप्ति
लोग बोले-अगर जल्द जलभराव की निकासी नहीं हुई तो आंदोलन को होंगे मजबूर
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर के वार्ड नंबर सात के शास्त्री नगर और नेताजी नगर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले 15 दिनों से लोग पानी में होकर निकलने को मजबूर हैं। शुक्रवार रात को स्थिति और भी खराब हो गई जब पानी का स्तर दो फुट तक अचानक बढ़ गया। लोगों का कहना है कि अगर जल्द जलभराव की निकासी नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
लोगों का कहना है कि रात के समय एसटीपी की मोटर नहीं चलाई गई। जिससे पानी की निकासी नहीं हो सकी। क्षेत्र में बिजली न होने के चलते मोटर बंद रही और जलभराव और ज्यादा बढ़ गया। स्थानीय निवासी लगातार गंदगी, बदबू और मच्छरों की मार झेल रहे हैं। जलभराव के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जलभराव के साथ-साथ पूरे शहर में सीवर जाम की समस्या भी विकराल होती जा रही है। कई जगहों पर बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुहाल है। इस लापरवाही को लेकर लोगों में गहरा रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को वार्ड 7 के पार्षद संदीप अहलावत, नगर परिषद चेयरपर्सन के प्रतिनिधि रमेश राठी ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने साफ कहा कि यह सब नगर परिषद अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही का परिणाम है।


डीसी को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे चेयरपर्सन
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि समस्याओं के संबंध में सोमवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा और जल्द से जल्द समाधान की मांग की जाएगी। विधायक को भी इस बारे में पहले ही अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि वे प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी कराई जाए। एसटीपी को नियमित रूप से चलाया जाए और सीवर की सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed