फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sewer unpaved streets, rain water became a problem

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीवर न पक्की गलियां, बारिश का पानी बना परेशानी

Sun, 16 Jul 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sewer unpaved streets, rain water became a problem
शहर की देव कॉलोनी में बारिश के भरे पानी को दिखाते हुए कॉलोनीवासी । संवाद
झज्जर। शहर के बाईपास पर सेक्टर नौ के साथ लगती देव कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं को टोटा बना हुआ है। यहा प्रशासन की ओर से न तो गलियां पक्की की गई हैं और न ही सीवर की सुविधा दी गई है। कॉलोनी की प्रत्येक गली में दूषित पानी भरा हुआ है। कॉलोनी की सफाई व्यवस्था तो रामभरोसे है। वहीं देव नगर कॉलोनी की मुख्य गली ही बारिश की भेंट चढ़ गई है, मुख्य गलियां कच्ची होने के कारण मिट्टी से अट गई हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से देव कॉलोनी को शहर का हिस्सा ही नहीं समझा जाता है। यहां की सभी गलियां बेहद जर्जर खस्ताहाल हो गई हैं। नालियां और सीवर की व्यवस्था ही नहीं है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि नगर परिषद अधिकारी पूरा टैक्स लेते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर कोई भी अधिकारी कॉलोनी के लोगों की परेशानी को देखने के लिए नहीं पहुंचा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान उनके घरों में घुटनों तक पानी भर जाता है। उनकी घरों की दीवारों में सीलन आ गई है व फर्श भी उखड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि नेता व पार्षद चुनाव के दौरान तो कॉलोनी में दिखाई देते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि सुध लेने के लिए नहीं पहुंच रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार डीसी व अन्य प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों व पार्षद से मिल चुके हैं, लेकिन कॉलोनी में सुविधाओं की कमी को दुरुस्त नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जलभराव की व्यवस्था के हालात से अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन




लोगों की प्रतिक्रिया :



कई बार उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को देव कॉलोनी के हालात के बारे में अवगत करवा चुके हैं लेकिन कॉलोनीवासियों की परेशानी को कोई नहीं सुन रहा। व्यवस्था खस्ताहाल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कमला देवी, कॉलोनी निवासी
कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व पार्षद को पत्र दे चुके हैं, लेकिन कॉलोनी के हालात में सुधार नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

- निर्मला देवी, कॉलोनी निवासी
देव कॉलोनी की गलियों में हमेशा जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं। बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सुरेश कुमार, कॉलोनी निवासी

मेरे घर में बने बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया है। मकान कभी भी गिर सकता है। पार्षद और कमेटी में भी चक्कर लगा चुकी हूं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसे लेकर परेशानी बनी हुई है।


- राजरानी, कॉलोनी निवासी
कोट :
देव कॉलोनी की व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के लिए कर्मचारियों को भेजा जाएगा, कॉलोनी में क्या कमियां हैं, देखने के बाद व्यवस्था को दुरुस्त करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

- राजेश मेहता, सचिव, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed