फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven Peoples arested in Violation of Lockdown

लॉकडाउन की अहेलना करने पर अलग-अलग मामलों में सात आरोपी काबू

Sun, 05 Apr 2020 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Seven Peoples arested in Violation of Lockdown
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसपी झज्जर अशोक कुमार के दिशा निर्देश अनुसार चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रखी हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर विभिन्न मामलों में सात आरोपियों को काबू करके, 176 वाहनों के चालान किए और 12 वाहनों को जब्त किया गया। लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर, थाना सिटी झज्जर, थाना बेरी, थाना लाइनपार व थाना सदर बहादुरगढ़ में अलग-2 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर थाना बेरी की एक टीम ने गांव दुबलधन में नियमों का उल्लंघन करके कंस्ट्रक्शन का कार्य करते एक आरोपी को काबू किया। आरोपी जगबीर निवासी गांव दुबलधन के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना बेरी शहर पुलिस चौकी बेरी की एक टीम ने बेरी शहर के मेन बाजार में बेवजह बाइक पर सवार होकर बेवजह घूमते एक युवक को रुकवाया गया। बाइक सवार युवक ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने युवक को पकड़कर थाना बेरी में मामला दर्ज किया है। वही थाना सदर बहादुरगढ़ की एक टीम ने गांव कानोन्दा के एरिया से बेवजह घूमते एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी सुरेश कुमार निवासी आरके पुरम दिल्ली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया।
विज्ञापन

गाड़ी से तीन पेटी शराब बरामद
लॉकडाउन के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में नाका परनाला पर मुस्तैदी से तैनात पुलिस की टीम ने एक सेंट्रो गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें देसी शराब की तीन पेटी बरामद हुई। अवैध शराब सहित गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों को नियमों का उल्लंघन करने के मामले में काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों आयुष, साहिल और आशीष तीनों निवासी खरखौदा जिला सोनीपत के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला अंकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी कार इंपाउंड, 33 हजार का काटा चालान
थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली की टीम ने बेवजह घूमते एक ऑडी कार को इंपाउंड करते हुए करीब 33000 रुपये का चालान किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का फैसला सरकार द्वारा आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया गया है। बेवजह कोई भी अपने घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed