फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Seven injured in two families feud, Jhajjar news

दो परिवारों के झगड़े में सात घायल

Wed, 15 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
गांव पेलपा में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में कई लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के सात व्यक्ति घायल हुए जोकि पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के सदस्य जगदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई रामनिवास गांव पेलपा के सौंधी चौक पर स्थित अपनी दुकान में बैठा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के 10-12 लोग आए और रामनिवास के साथ गाली-गलोच करते हुए लाठी, डंडों व अन्य चीजों से पीटना शुरू कर दिया। बताया गया है कि झगड़े में सुरेश, प्रदीप और अजीत का हाथ टूटा हुआ है। प्रदीप, रामनिवास, जगदेव के सिर में चोटें हैं। सभी घायल रोहतक के पीजीआई में इलाज करा रहे हैं। मामले की सूचना मिलने पर जगदेव का परिवार भी घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पर पहले से तैयार दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में हुई लड़ाई में जगदेव परिवार के प्रदीप, रामनिवास, सुरेश, जगदेव, अजीत, नवीन व सत्येंद्र को काफी चोटें आई। सभी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। झगड़े व घायलों के पीजीआई में दाखिल होने की सूचना पीजीआई रोहतक द्वारा पुलिस को दी गई। झगड़े में दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों को भी चोट लगी है। बताया गया है कि यह झगड़ा मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है मगर सामाजिक तौर पर फैसले करा दिए गए थे। जगदेव परिवार ने दूसरे पक्ष के 21 लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। वहीं जांच अधिकारी बलदेव सिंह का कहना है कि घायलों के ब्यान नहीं हो सके हैं। ब्यान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed