{"_id":"5e7e14f98ebc3e76aa59bc86","slug":"seven-arested-in-violation-of-lockdown-jhjhar-news-rtk548572974","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की अवहेलना करने पर सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की अवहेलना करने पर सात गिरफ्तार
विज्ञापन
लॉक डाउन के यादव धर्मशाला के पास तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : Jhjhar
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हरियाणा में लॉकडाउन किया जा चुका है। लॉकडाउन व धारा 144 के आदेशों की अवहेलना करने वालों के पर झज्जर पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं लॉकडाउन के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर झज्जर यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 45 वाहनों के चालान करते हुए दो वाहनों को इंपाउंड किया गया। डीआईजी अशोक कुमार ने आमजन से लॉकडाउन के आदेशों का पालन करने व अपने घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का फैसला हरियाणा सरकार द्वारा आपकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया गया है।
झज्जर पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूमने एवं धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 व अन्य के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी डीघल उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए डीघल चौक के पास ताश खेलते चार आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों ओम, रामकिशन, हरेंद्र और उमाशंकर चारों निवासी डीघल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज किया गया। वहीं गांव डीघल में नियमों का उल्लंघन करते हुए एक फर्नीचर की दुकान खोलकर कार्य करते हुए एक आरोपी सोमेश निवासी डीघल को काबू किया गया। पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला अंकित किया गया।
इसी प्रकार से थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी की टीम ने बेरी सिटी एरिया में नियमों का उल्लंघन करके एक टेलर की दुकान खोलकर व 6-7 अन्य व्यक्तियों को पास में खड़ा करने पर एक आरोपी देवेंद्र निवासी बेरी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला अंकित किया गया। वहीं थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते बेवजह बाइक पर घूमते एक आरोपी को बस अड्डा दादरी तोए के पास से काबू किया गया। आरोपी कपिल देव निवासी गांव दादरी तोए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला अंकित किया गया।