फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Security tightened in Bahadurgarh over CJP protest; blockades set up on five key routes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ में सुरक्षा कड़ी, पांच प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Security tightened in Bahadurgarh over CJP protest; blockades set up on five key routes.
-फोटो 85 : झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली में आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के होने वाले प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली कूच करने की आशंका के चलते हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने 5 प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है। इसके साथ ही मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर, अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2), रोहद टोल और कानोंदा बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन स्थानों से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच की जा रही है। वाहन चालकों और यात्रियों से दिल्ली जाने के उद्देश्य के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी, खुफिया टीमें भी सक्रिय
बॉर्डर पर लगाए गए नाकों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं, पुलिस की खुफिया टीमें भी सक्रिय हैं। ये टीमें राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों से जुड़े उन लोगों की जानकारी जुटा रही हैं, जिनके शनिवार को दिल्ली जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने वालों को हो सकती है परेशानी
बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बढ़ने से दिल्ली आने-जाने वाले आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बहादुरगढ़ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कर्मचारी, कारोबारी और अन्य लोग कामकाज के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। ऐसे में वाहनों की जांच के कारण प्रमुख मार्गों पर जाम लगने और सफर में अतिरिक्त समय लगने की आशंका है।
पुलिस की अपील साथ रखें पहचान पत्र
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली जाने की योजना बनाने वाले यात्री घर से थोड़ा पहले निकलें और अपने पहचान पत्र साथ रखें। जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस का मुख्य उद्देश्य सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के साथ आम लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना है।

-------------------
दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बहादुरगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। सभी बॉर्डरों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है।
-शुभम सिंह, डीसीपी, बहादुरगढ़।
-फोटो 85 : झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। संवाद
-फोटो 86 : झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस व आते-जाते वाहन। संवाद



----------------------

-फोटो 85 : झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। संवाद

-फोटो 85 : झाड़ौदा बॉर्डर पर तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed