फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sector residents demanded increased police patrolling at night

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टरवासियों ने की रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Sector residents demanded increased police patrolling at night
बहादुरगढ़। वार्ड-14 के सेक्टर-9ए में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व विधायक नरेश कौशिक व ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने दौरा किया। उन्होंने जनता की मांग पर स्ट्रीट लाइट लगवाई और सफाई, सीवर, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर लोगों को मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नायब सरकार के आदेशानुसार सेक्टर-9 और 9 ए में तारकोल के रोड बन रहे हैं, पानी का नया बूस्टर शुरू हो चुका है। सेक्टर वासियों ने भाजपा नेताओं से रात के समय पुलिस गश्त बढ़वाने की मांग की। सेक्टर-9 के अन्य टूटी सड़कों को भी जल्द बनवाया जाए। सेक्टर वासियों ने कम्यूनिटी सेंटर के पीछे टूटी दीवार को ठीक करवाने की बात कही। पूर्व विधायक नरेश कौशिक व ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने सेक्टरवासियों को विश्वास दिलाया कि नायब सरकार सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने कहा कि वार्डवासियों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। इस मौके पर राजेश सिंगला, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, देवेंद्र शर्मा, रमेश कुमार, शिव कुमार जांगड़ा, सतीश बत्रा, जोगिंदर वर्मा, बिजेन्द्र पंडित, मंगल सिंह, मनीष कुमार, एमपी रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed