फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sector 6 Bhahadurgarh, making road bhahadurgarh

जल्द शुरू होगा सेक्टर-6 की सड़कों का निर्माण

Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
sector 6 Bhahadurgarh, making road bhahadurgarh
road - फोटो : demo pic

शहर के सेक्टर-6 के लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान शीघ्र ही हो जाएगा। वर्षों से बदहाल पड़ी यहां की सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री फंड से लगभग 10 करोड़ रुपये पास हो चुके हैं। सड़केें बनने के बाद आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को पत्रकारवार्ता में सेक्टर-6 रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयास कर रही थी। प्रयासों का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री फंड से सेक्टर-6 की सड़क ों के सुधारीकरण के लिए 9.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। काम शुरू होने की कहीं हद तक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रधान अजय छिल्लर ने बताया कि जल्द ही सेक्टर में कंकरीट की सड़कें बननी शुरू होंगी। सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। सेक्टर के अन्य विकास कार्यों पर भी उनका जोर है। कार्यकाल पूरा होने तक उन्होंने जो वादे किए थे, सभी को पूरा करने का प्रयास रहेगा। पत्रकार वार्ता में प्रधान अजय छिल्लर, उपप्रधान महिपाल गुलिया, सचिव संजय भारद्वाज, सहसचिव नरेश कुमार और खजांची रणजीत दहिया आदि भी उपस्थित रहे। उधर, सड़कों के निर्माण की सूचना पर सेक्टर के लोग भी काफी खुश हैं। लोगों का कहना है कि सड़कों की हालत काफी खराब हो गई थी। आवागमन में बेहद दिक्कतें हो रही थीं।
विज्ञापन


विकास को प्राथमिकता
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर का विकास ही एसोसिएशन की पहली प्राथमिकता है। एसोसिएशन ने सेक्टर के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये पास कराने का संघर्ष किया। इसके साथ ही सेक्टर की तमाम बाहरी सड़कें बनाई जा चुकी हैं। सड़कों पर एलईडी लाइटें लगी हैं। निकासी के लिए 75 होर्स पावर का पंप सेट लगवाया गया है। सीवरेज व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त कराई जा चुकी है। बरसाती नालों का पुनर्निमाण किया गया तो जलापूर्ति के लिए दो नए बूस्टर पंपों का भी निर्माण हुआ है। इसका 400 घरों को लाभ हो रहा है। पार्कों की दशा को भी सुधारा जा रहा है। अधिकांश पार्कों का कायाकल्प किया जा चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से सेक्टर में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी हुई और कई जगह कैमरों की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed