{"_id":"614245598ebc3e2137075898","slug":"second-merit-list-will-come-on-21st-jhjhar-news-rtk624100086","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
विद्यार्थियों के कागजात की जांच करती कमेटी।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए स्नातक कक्षाओं की पहली मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले शुरू हो चुके हैं। पहली लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है वे 18 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भरी जा सकती है। इसके अलावा कॉलेज में ऑफलाइन फीस भरने का विकल्प भी दिया गया है। ऑनलाइन फीस भरने के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवेश पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित शेड्यूल के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा वे 21 सितंबर से 25 सितंबर तक फीस भर सकेंगे। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए नए आवेदनों के लिए 28 सितंबर को एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। नेहरू महाविद्यालय में बीए के 281, बीएससी नॉन मेडिकल के 133, बीएससी मेडिकल के 41, बीकॉम के 69, बीसीए के 59 व बीबीए के 44 विद्यार्थियों की पहली मेरिट सूची रविवार को जारी की गई थी। बता दें कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 480, बीकॉम की 160 बीएससी नॉन मेडिकल की 300, बीएससी मेडिकल की 80, बीबीए की 80 व बीसीए की 80 सीट हैं।
नेहरू कॉलेज की प्राचार्य दीपा कुमारी ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है उनसे जरूरी प्रमाण पत्र कॉलेज में लिए जा रहे हैं और उनकी जांच भी की जा रही है। बुधवार को 20 विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच और जरूरी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कॉलेज में उपस्थित हुए। विद्यार्थियों को अपने ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की हार्ड कॉपी, एडमिशन फीस की रसीद, फोटोग्राफ, सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के सेट कॉलेज में लेकर आने होंगे।
जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गया है, लेकिन उनको अपनी पहली च्वाइस का मनपसंद कॉलेज नहीं मिल पाया और उन्होंने पहली मेरिट लिस्ट में अलॉट किए गए कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया तो उनके नाम पर दूसरी मेरिट लिस्ट में विचार किया जा सकता है। - डॉ अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।