{"_id":"69138a2ff3d7289f9f05e315","slug":"search-operations-were-conducted-with-dog-squads-at-public-places-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128212-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सार्वजनिक स्थलों पर डॉग स्कवायड के साथ चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सार्वजनिक स्थलों पर डॉग स्कवायड के साथ चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
11jjrp07- नए बस अड्डे पर डाॅग स्कवायड के साथ जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद पुलिस अलर्ट पर है। मंगलवार दोपहर को एसीपी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में डॉग स्कवायड के साथ शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय परिसर, नागरिक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने बसों और सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के सामान और बैग की जांच की।
बस स्टैंड परिसर में रखे संदिग्ध बैगों और वस्तुओं को भी सुरक्षा मानकों के तहत जांचा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी और संदेश दिया कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में सूचना दें।
अभियान के तहत जिले में करीब 19 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध वाहन, व्यक्ति या वस्तु को बिना जांच के आगे न जाने दिया जाए। जांच पूरी होने के बाद ही वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों का भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। सिर्फ सड़कों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष निगरानी टीम सक्रिय कर दी गई है। यह टीम लगातार अफवाह फैलाने वालों, संदिग्ध पोस्ट और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों पर नजर रख रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जनता पुलिस की मदद करे और सतर्क रहें। आम जनता की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पुलिस का सहयोग करना हर नागरिक का फर्ज और दायित्व भी है। लोग अपने किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में भी जिलेभर में इसी तरह की सर्च और चेकिंग गतिविधियां जारी रहेंगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य न केवल संभावित आपराधिक घटनाओं को रोकना है, बल्कि लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।
- डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस आयुक्त