फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   SDM and ASP took stock of the arrangements in the temple premises

एसडीएम व एएसपी ने मंदिर परिसर में लिए व्यवस्थाओं का जायजा

Thu, 07 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM and ASP took stock of the arrangements in the temple premises
धार्मिक नगरी बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शनार्थ श्रद्धालु आ सकते हैं। बेरी में नवरात्र पर्व पर किसी भी प्रकार के मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने नवरात्र पर्व में बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस बार भी नवरात्र मेले व पशु मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालु घर बैठकर मां भीमेश्वरी देवी बेरीवाली फेसबुक पेज से जुड़कर लाइव दर्शन कर सकते हैं और आरती में भागीदार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु केवल दर्शनार्थ ही मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आ सकते हैं। बेरी में इस दौरान कोई भी किसी भी प्रकार की स्टाल नहीं लगेगी और न ही मंदिर परिसर में प्रसाद चढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किसी भी रूप से ढिलाई नहीं बरती जाएगी और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नवरात्र पर्व में बेरी में किसी को भी भंडारे व लंगर, छबील आदि लगाने की अनुमति नहीं है। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से अंदर व बाहर वाले देवी मंदिर को नियमित रूप से सैनिटाइज भी किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार लछीराम, नपा सचिव नरेंद्र सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed