फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scorpio driver hits bike rider, death

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver hits bike rider, death
बेरी। गुढ़ा बाईपास के पास स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। न्यौला गांव निवासी नरेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका भाई रमेश कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम के लिए रोहतक जा रहा था। वह भी अपनी बाइक अलग से लेकर भाई के साथ जा रहा था। जब हम गुढा बाईपास पर पहुचे। तो एक गाड़ी चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से आया और उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वह अपने भाई को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed