फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scooter rider came to niece's birthday party from Delhi, trapped in bull fight, broken arms and legs

दिल्ली से भांजी की जन्मदिन पार्टी में आया स्कूटी सवार सांड़ों की लड़ाई में फंसा, हाथ-पांव टूटे

Mon, 14 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider came to niece's birthday party from Delhi, trapped in bull fight, broken arms and legs
नाहरा-नाहरी मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच बैठे पशु। - फोटो : Bahadurgarh
दिल्ली-रोहतक रोड पर सोमवार सुबह सवा छह बजे दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान दिल्ली के पटेल नगर निवासी स्कूटी सवार रोहित शर्मा उनकी चपेट में आया गया। सांड़ों की लड़ाई के बीच फंसने से रोहित के हाथ-पांव की हड्डियां टूट गई। आसपास के लोगों ने उसे बचाकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस बारे में एसडीएम हितेंद्र शर्मा का कहना है कि शहरवासियों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने को गोशाला संचालकों और अधिकारियों से बातचीत कर योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के पटेल नगर निवासी रोहित शर्मा अपनी भांजी के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार को बहादुरगढ़ आया था। सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे वह स्कूटी से दिल्ली जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रोहतक रोड लेन से लड़ते-लड़ते तीन सांड़ दिल्ली रोड वाली लेन में आ गए। इसी दौरान स्कूटी सवार रोहित उनकी चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार रोहित के हाथ-पांव में फैक्चर है, वहीं कई जगहों पर चोटें आई हैं। इसी दौरान किसी ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बड़ी परेशानी बन रहे हैं सड़कों पर घूमते पशु
शहर की सड़कों पर सैकड़ों की तादाद में आवारा पशु घूमते हैं। चारे की तलाश में भटक रहे गोवंश लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन रहे हैं। इनके सड़कों पर जमकर बैठ जाने से वाहन चालक टकराकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीना जांगड़ा, लाइनपार निवासी
सड़कों से हटाकर एक स्थान पर भेजे जाएं आवारा पशु
चाहे गली हो, मोहल्ले हो या फिर शहर की भी सड़क, सभी पर इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। ऐसे में वाहन लेकर चलना तो दूर उनके पास से पैदल निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। आए दिन पशुओं की टक्कर लगने से हादसों की जानकारी मिलती है, प्रशासन को इनके लिए कोई योजना बनानी चाहिए।
- बबीता, शिक्षिका
आवारा पशु से टकराने से बची कार
सोमवार को किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक आवारा पशु आ गया, गनीमत रही हादसा टल गया। नहीं तो आवारा पशु को चोट लगती और कार भी क्षतिग्रस्त हो जाती। प्रशासन को शहर आवारा पशु मुक्त बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए। दिन-रात आवारा पशुओं का झुंड सड़कों पर रहता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।
-राजेंद्र डागर
इन मार्गों पर रहता है जमावड़ा
लावारिस पशुओं का शहर के हर गली मोहल्ले के साथ-साथ रेलवे रोड ड्रेन के नजदीक, रेलवे रोड के मुंहाने पर, दिल्ली-रोहतक रोड पर नाहरा-नाहरी मोड़, टैक्सी स्टैंड मोड़, नेहरू पार्क के सामने, महाबीर पार्क के सामने, सिविल अस्पताल के नजदीक, श्यामजी कांप्लेक्स के आगे, झज्जर रोड, सेक्टर-9 रोड।
केस-1
13 अगस्त की रात सांड़ बने काल
ठीक एक महीना पहले 13 अगस्त की रात रेलवे रोड पर ड्रेन के नजदीक दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उन दोनों सांड़ों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वेस्ट जुआं ड्रेन पर नई बस्ती के साथ आवारा पशुओं की वजह से कई लोगों को चोटें आ चुकी हैं।
केस -2
2 सितंबर की दोपहर लाइनपार क्षेत्र से दिल्ली-रोहतक से एचएसआईआईडीसी जा रहे संदीप नामक व्यक्ति की बाइक में पुरानी कोर्ट के सामने दो सांड़ों ने लड़ते हुए टक्कर मार दी थी। इसमें संदीप को हाथ-पांव के अलावा शरीर के कई अन्य अंगों पर चोटें आई थी।
केस-3
कई महीनों पहले इंदिरा मार्केट में दो सांड़ आपस में लड़ते हुए एक दुकान के अंदर घुस गए थे। इसमें वहां पर एक खड़ी एक बाइक व दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। गनीमत रही जान की हानि नहीं हुई।

गोशाला संचालकों से करेंगे बातचीत
सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं को एक स्थान पर रखने के लिए क्षेत्र की गोशाला के प्रधानों से बातचीत की जाएगी और लावारिस पशुओं को वहीं पर रखवाया जाएगा। शहर में इस तरह की समस्या को उन्होंने खुद भी महसूस किया है। नगर परिषद अधिकारियों से भी बातचीत करके समाधान निकाला जाएगा।
-हितेंद्र शर्मा, एसडीएम बहादुरगढ़।

सांड़ की चपेट में आकर घायल हुआ दिल्ली निवासी रोहित।

सांड़ की चपेट में आकर घायल हुआ दिल्ली निवासी रोहित।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed