फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   School ready to welcome students

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों के स्वागत के लिए तैयार स्कूल

Mon, 01 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
School ready to welcome students
झज्जर। गर्मियों की जून की एक माह लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। इसके लिए बच्चे ही नहीं बल्कि माता-पिता और शिक्षक भी तैयार हैं। बच्चों में एक माह बाद स्कूल जाने और दोस्तों से मिलने की खुशी है वहीं स्कूल भी बच्चों के स्वागत के लिए तैयार हैं। बच्चों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। मुख्य द्वार पर रंगोली सजेगी।
विज्ञापन

रविवार को बच्चे अपना बैग व अन्य सामान जोड़कर स्कूल जाने की तैयारी करते हुए नजर आए। छुट्टियों के दौरान स्कूल की तरफ से दिया गया होमवर्क दोबारा चेक किया गया ताकि कुछ छूट नहीं जाए। होम वर्क के अलावा असाइनमेंट, पोस्टर व अन्य तैयारी भी बच्चों ने की। बच्चों का कहना था कि वह एक माह बाद स्कूल खुलने को लेकर काफी उत्साहित है। सुनील, अनिल, प्रवीण, ख्वाहिश, हिमांशी ने कहा कि उन्होंने अपनी छुट्टियां मामा के घर बिताई। वह बाहर भी घूमकर आए। अब सोमवार से स्कूल खुलने पर वह उत्साहित है। बहुत दिनों के बाद वह अपने स्कूल के दोस्तों से मिलेंगे और फिर से पढ़ाई में जुट जाएंगे। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए तैयार की है। उन्हें मंगल तिलक लगाया जाएगा। कुछ बच्चे मुख्य द्वार पर रंगोली सजाकर नए सत्र का स्वागत करेंगे। नए छात्रों का कक्षा में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed