फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Scavengers on strike, heaps of garbage at intersections

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मी धरने पर, चौराहों पर कूड़े का ढेर

Wed, 06 Sep 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Scavengers on strike, heaps of garbage at intersections
झज्जर। नगर परिषद कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर के चौराहो और बाजारों में कूड़े का ढ़ेर लग गया है। शहर से प्रतिदिन आठ टन कचरा निकलता हैं। यदि समस्या हल नहीं हुई तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर वासियों को समस्या से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनका तीन साल का एरियर नही दिया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ हैं। मंगलवार को 8 महीने बीतने के बाद सफाई कर्मचारियों को साबुन में तेल दिया गया है । शहर की नगर परिषद के अंतर्गत 113 कर्मचारी हड़ताल पर दूसरे दिन भी रहे। वहीं उन्होंने पक्के कर्मचारियों से भी आह्वान किया है कि वह भी उनका समर्थन करें और हड़ताल को सफल बनाएं। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व अन्य कई संगठनों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनके साथ पूरी तरह से साथ हैं। शहर के परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, सिलानी गेट, कुलदीप चौक, भगत सिंह चौक, पुराना बस अड्डा,बीकानेर चौक व शहर की विभिन्न कॉलोनियों में कूड़े दुर्गंध उठ रही है ।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के त्योहार पर प्रशासन की ओर से साफ सफाई की विशेष व्यवस्था करवाने के लिए इंतजाम करने चाहिए। लेकिन झज्जर शहर में उल्टा काम हो रहा है, सफाई कर्मचारियों की दूसरे दिन की हड़ताल से पड़े हुए कूड़े से दुर्गंध आनी शुरू हो गई है। वहीं शहर में जन्माष्टमी के पर्व पर शहर के विभिन्न संगठन झांकियां और शोभा यात्रा निकालने का काम भी करेंगे। जिस शहर में फैली सफाई व्यवस्था से परेशानी होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सफाई कर्मचारी की मांगों को मुख्यालय भेजा गया है उनके एरियर के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया है जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को भी जन्माष्टमी त्योहार को ध्यान में रखकर अपनी हड़ताल खत्म कर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
राजेश मेहता, सचिव नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed