फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarthi Named Best Athlete at Vaish Arya Kanya Mahavidyalaya

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में सारथी बनीं बेस्ट एथलीट

Fri, 03 Apr 2026 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
Sarthi Named Best Athlete at Vaish Arya Kanya Mahavidyalaya
फोटो-53: बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृ
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सारथी को बेस्ट एथलीट और अनिता को रनर-अप घोषित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा झज्जर जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज तथा उपप्रधान पवन जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं के परिणाम

क्रालिंग रेस में अनिता प्रथम, गुंजन द्वितीय व परिधि तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में सारथी प्रथम, लक्की द्वितीय व अनिता तृतीय रहीं। लेमन रेस में अनिता प्रथम, कीर्ति द्वितीय व गुंजन तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में सारथी प्रथम, जाह्नवी द्वितीय व क्रांति तृतीय रहीं। थ्री लेग रेस में खुशबू-मुस्कान वत्स प्रथम, अनिता-भारती द्वितीय व गुंजन-सारथी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में कीर्ति प्रथम, जाह्नवी द्वितीय व सारथी तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में क्रांति प्रथम, अनिता द्वितीय व जाह्नवी तृतीय रहीं। गोला फेंक में रिंकी प्रथम, जाह्नवी द्वितीय व क्रांति तृतीय रहीं। हर्डल रेस में सारथी प्रथम, गुंजन द्वितीय व अनिता तृतीय रहीं। 200 मीटर रेस में रिंकी-लक्षिता प्रथम, लक्की-मुस्कान द्वितीय व सारथी तृतीय रहीं। समारोह में सारथी को बेस्ट एथलीट तथा अनिता को रनर-अप चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed