{"_id":"695acfa6bc4be39dc603ea85","slug":"sarthak-seva-samiti-celebrated-its-10th-foundation-day-with-great-enthusiasm-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120042-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सार्थक सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया 10वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सार्थक सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया 10वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
फोटो-60: बहादुरगढ़ के हरि गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए बच्चों के साथ संस्था के प
- फोटो : पाठक
बहादुरगढ़। संस्था सार्थक सेवा समिति ने अपने स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने पर रविवार को हरि गार्डन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सार्थक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और व्यवसायी पवन कुमार जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ की कई सामाजिक संस्थाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में अशोका इंटरनेशनल स्कूल और फिट-हब डांस स्टूडियो के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद