फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sarpanch requested the MP for the protection of the family

निवर्तन सरपंच ने सांसद से लगाई परिवार की सुरक्षा की गुहार

Mon, 21 Jun 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch requested the MP for the protection of the family
बहादुरगढ़। कसार गांव पहुंचे सांसद डॉ. अरविंद शर्मा से निवर्तमान सरपंच टोनी ने रविवार को कहा कि मुकेश ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई। मरने वाले ने मौत से पहले ही आरोपियों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने उस वीडियो को फर्जी बताया, जिसमें मुकेश जैसी आवाज में यह सुनाई दे रहा है कि अपने परिवार से दुखी होकर उसने खुद ही आग लगाई है। उन्होंने कहा कि यह सभी तथ्य सही है। वह लोगों के लिए किरकिरी बने हुए हैं। मामले में उनका और उनके परिवार की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा जलाने के बयान वाले मुकेश के वीडियो को उन्होंने तुरंत सार्वजनिक कर दिया था। टोनी ने कहा कि सीबीआई जांच हो जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण अगर निर्दोष हो तो बाइज्जत बरी किया जाए। टोनी ने कहा कि मुकेश से बातचीत का मेरा वीडियो गलत है तो अस्पताल में डॉक्टर द्वारा बनाया गया वीडियो गलत कैसे हो सकता है। किसी बड़े किसान नेता द्वारा मुकेश की मौत पर शोक व्यक्त न करने की उन्होंने आलोचना की। साथ ही कहा कि राकेश टिकैत व गुरमान सिंह चढ़ूनी जैसे बड़े नेता यहां नहीं आए, अन्यथा गांव का भाईचारा मीडिया के जरिए भी इन नेताओं ने मुकेश की मौत पर दो शब्द नहीं कहे। टोनी ने कहा कि सात दिन के भीतर गांव के निकट से आंदोलनकारियों को हटाया जाए। अन्यथा वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद के प्रति नाराजगी जाहिर की
ग्रामीण की मौत के कई दिन बाद आने पर लोगों ने सांसद अरविंद शर्मा के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
डीएसपी की अध्यक्षता वाली एसआईटी को सौंपी जांच
मुकेश को जलाकर मारने के केस की जांच अब डीएसपी नरेश की अध्यक्षता वाली एसआईटी को सौंपी गई है। मुकेश को जलाने के मामले में पुलिस अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि नामजद आरोपियों कृष्ण को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है और संदीप को आज अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। केस में दो अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed