{"_id":"68619f49486a94baa2041e1e","slug":"sarpanch-dies-after-swallowing-poisonous-substance-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-123394-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जहरीला पदार्थ निगलने से सरपंच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जहरीला पदार्थ निगलने से सरपंच की मौत
Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बेरी। डीघल चौकी के अंतर्गत गांव धांधलान के सरपंच 53 वर्षीय कृष्ण ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। सरपंच के आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को मिली तो परिजन आनन-फानन में उसे पीजीआईएमएस रोहतक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सरपंच के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि गांव धांधलान निवासी सरपंच कृष्ण सुबह करीब 10 बजे घर से खेत में कहकर निकला था और थोड़ी देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि कृष्ण खेत में पड़ा है। मृतक के भाई करतार ने बताया कि कृष्ण 7 भाईयों में 5वें नंबर पर था। कृष्ण की एक बेटी बड़ी है, जोकि बीए पास कर चुकी है और छोटे लड़के ने 10वीं पास की है।
सरपंच ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले अपने भाई को फोन किया था कि मैंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बेरी खंड पंचायत अधिकारी कार्यालय के एसईपीओ सत्यवान ने बताया कि कृष्ण मिलनसार व्यक्ति था और जब भी ब्लॉक में आता था तो सभी से ठीक व्यवहार करता था। वहीं परिजनों ने भी हत्या या साजिश की कोई आशंका नहीं जताई है। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
वर्ष 2022 में बना था सरपंच
बता दें कि ग्राम पंचायत के चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे और धांधलान गांव के ग्रामीणों ने कृष्ण को गांव का सरपंच चुना था। अब सरपंच की मौत होने से गांव में मातम छा गया है।
गांव धांधलान के सरपंच कृष्ण ने जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की गई। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। पीजीआईएमएस रोहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- राकेश कुमार, दुजाना थाना प्रभारी