{"_id":"691dde97dbd25c0b840dacfe","slug":"sarpanch-attacked-with-knife-due-to-election-rivalry-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पर चाकू से हमला, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: चुनावी रंजिश को लेकर सरपंच पर चाकू से हमला, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, घायल अस्पताल में भर्ती
Wed, 19 Nov 2025 08:43 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 19 Nov 2025 08:43 PM IST
सार
नंगला रोड पर गाड़ी में जा रहे सरपंच की गाड़ी को पहले थार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद नीचे उतरकर सरपंच पर चाकूओं से वार कर दिया।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी तोए स्थित नंगला रोड पर गाड़ी में जा रहे सरपंच की गाड़ी को पहले थार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद नीचे उतरकर सरपंच पर चाकूओं से वार कर दिया, जिससे सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना पाकर एसीपी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दादरी तोए गांव के सरपंच सुनील बुधवार करीब एक बजे किसी काम से नंगला रोड से गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को पीछे से थार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इस पर सरपंच ने गाड़ी रोकी और बाहर आए तो थार गाड़ी चालक ने सरपंच पर चाकू से वार कर दिया। इसमें सरपंच सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल सरपंच संदीप के चाचा पालेराम ने बताया कि मारने वाले युवक के परिवार ने सरपंची का चुनाव लड़ा था, जिसमें संदीप जीत गया था। इसी की रंजिश में संदीप पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल अभी बयान नहीं हुए हैं। बयान के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।