{"_id":"2e59be15896b5f15ed6604753cc55365","slug":"sarpanch-arrest-in-gang-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सरपंच काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सरपंच काबू
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल्हावास पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी को काबू किया गया है।
विज्ञापन
प्रबंधक थाना साल्हावास निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि एक पीड़िता लड़की द्वारा शिकायत देते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज कराया था कि वह रोहतक के एक निजी कॉलेज में छात्रा है और रिश्ते में उसके चाचा ने करीब चार माह पहले जब वह रोहतक से घर जा रही थी तो कहा कि वह उसे दादरी छोड़ देगा।
उसकी बाताें में आकर वह उसकी गाड़ी में बैठ गई। उस गाड़ी में पहले से ही एक व्यक्ति बैठा हुआ था। दादरी की सड़क पर काम चलने के कारण वह गाड़ी वाया बिरोहड़ लेकर गया तो बिरोहड़ के पास बणी में गाड़ी रोक दी और उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसके बाद वह उसे डराते हुए गाड़ी में सारा दिन इधर-उधर घुमाते रहे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे दादरी बुलाया और दो अन्य आदमियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सरपंच व उसके साथियों पर कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। जिस पर थाना साल्हावास में कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया।
मामले पर कार्रवाई करते हुए मामले के एक आरोपी जितेन्द्र निवासी गांव भागवी जिला भिवानी जोकि गांव का सरपंच है को देर शाम साल्हावास से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।