फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   sanju won 1600 mtrs race

1600 मीटर दौड़ में संजू ने बाजी मारी

Mon, 03 Oct 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
sanju won 1600 mtrs race
बेरी। गांव दूबलधन में स्थित स्टेडियम में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महापुरुष विचार प्रचार समिति की ओर से 1600 मीटर दौड़-प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में बेरी हलके के विभिन्न गांवों के लगभग 350 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिस्पर्धा का पहला और दूसरा राउंड पहले ही आयोजित करवा दिए गए थे। इसी कड़ी में रविवार को फाइनल राउंड का मुकाबला था। इस प्रतियोगिता में गांव भापड़ौदा निवासी संजू ने प्रथम, चिमनी गांव के निवासी मोहित ने द्वितीय तथा शेरिया गांव के निवासी प्रिंस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि प्रथम इनाम के तौर पर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, द्वितीय इनाम के तौर पर 11000 रूपये नकद और तीसरे पुरस्कार के तौर पर 5100 रूपये नकद राशि दी जाएगी। आगामी 9 अक्टूबर को माता भीमेश्वरी देवी धर्मशाला बेरी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा 25 बच्चों को दो-दो हजार और 56 बच्चों को एक-एक हजार की राशि भी सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी। इस बार यह कोशिश की गई है कि अधिक से अधिक बच्चों को इनाम मिलें ताकि वे आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हों। इसलिए प्रतिभागियों की सर्वसम्मति से फाइनल राउंड से पहले नकद इनामों की राशियों में फेरबदल करके पूर्व घोषित 28 इनामों की जगह कुल 84 इनाम देने का निर्णय लिया गया। संस्था भविष्य में भी 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन बार-बार करवाएगी। ताकि बच्चे 1600 मीटर में बेहतर प्रदर्शन करें और धीरे-धीरे हलके से बाहर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इनाम जीत कर लाएं। इस साल भी मोटरसाइकिल जीतने के लिए कई बच्चों ने मेहनत की है और हलके के लगभग 20 बच्चे 5 मिनट के अंदर 1600 मीटर की दौड़ लगाने लग गए हैं। मोटरसाइकिल तो किसी एक को मिलेगी, परंतु हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे बच्चों में से 8-10 लड़के तो इसी साल आर्मी में भर्ती हो जाएंगे। एक सम्मान समारोह हम उनके लिए भी आयोजित करेंगे। इससे अगला 1600 मीटर का इनामी मुकाबला 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 9 अक्तूबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में दौड़ वाले बच्चों के अलावा 10वीं-12वीं में उच्च अंक हासिल करने वाले बेरी क्षेत्र के बच्चों और शिक्षा, खेल के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed