{"_id":"6aad8f3f5bc215ca14066cda","slug":"sanjana-won-the-essay-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-140100-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निबंध प्रतियोगिता में संजना ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निबंध प्रतियोगिता में संजना ने बाजी मारी
Sat, 19 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
18jjrp06- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते प्राचार्य व अन
- फोटो : 1
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग और निर्वाचन साक्षरता क्लब ने निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की संजना ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता युवा सहभागिता: जीवंत लोकतंत्र की कुंजी'''' विषय पर हुई। राजनीति विज्ञान प्राध्यापक अशोक कुमार और सिमरन ने इसका आयोजन किया। बीए प्रथम वर्ष की संजना ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की हिना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता और भावना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्य दलबीर सिंह ने विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र दिए। जनसंचार विभागाध्यक्ष अमित भारद्वाज, हिंदी विभागाध्यक्ष कुलदीप और इतिहास प्राध्यापक विनय कुमार ने प्रतियोगिता का निर्णय किया।
कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग ने ''''एक्सेल के माध्यम से डेटा विश्लेषण'''' विषय पर कार्यशाला आयोजित की। प्राचार्य दलबीर सिंह ने उद्घाटन करते हुए औद्योगिक क्षेत्र में डेटा विज्ञान और डेटा विश्लेषण के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ये कौशल छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। प्रताप फलसवाल ने प्रतिस्पर्धी बाजार में व्यावहारिक और तकनीकी कौशल को आवश्यक बताया। विभागाध्यक्ष सोनी ने एक्सेल में डेटा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों को विस्तारपूर्वक समझाया। प्राध्यापक पंकज कुमार, विप्लव शर्मा और एक्सटेंशन लेक्चरर मनोज भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।