फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers' strike called off following agreement; staff resumes garbage collection.

Jhajjar-Bahadurgarh News: समझौते के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कूड़ा उठाने में जुटा अमला

Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike called off following agreement; staff resumes garbage collection.
फोटो-70: बहादुरगढ़ में सफाई कार्य में जुटे सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में 37 दिन से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद 38वें दिन सफाई कर्मचारी काम पर लौटे और शहर में सफाई अभियान शुरू किया। पहले दिन नगर परिषद क्षेत्र से करीब 250 टन कूड़ा उठाया गया। हालांकि, अभी शहर में 300 टन से अधिक कूड़ा जमा है।
वहीं गलियों और अन्य स्थानों की सफाई शुरू होने के बाद बड़ी मात्रा में अतिरिक्त कूड़ा निकलने की आशंका है। सफाई कर्मचारियों ने सोमवार तक शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 6 अगस्त से प्रदेशभर में हड़ताल चल रही थी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार की ओर से उनकी सभी जायज मांगों पर सहमति बनी है और इस बार समझौता लिखित रूप में हुआ है। कुछ मांगों से संबंधित पत्र भी जारी किए जा चुके हैं, जबकि बाकी मांगों के पत्र जल्द जारी होने की बात कही गई है। इसके बाद बहादुरगढ़ इकाई ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल समाप्ति के मौके पर पहले बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। बैठक में जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड़, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इंद्रमल, जय भगवान, सुनीता, सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नन्दराम दरोगा, कुलदीप दरोगा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
पे-रोल कर्मचारियों में भीम सिंह, बिट्टू, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, ऊषा और अनीता समेत कर्मचारी काम पर लौटे। ठेके पर लगे अनिल, मोनू, विजय, सचिन, सागर, अजय, संदीप, कुलदीप, अनिल, सन्नी, प्रवीण, पवन, रणजीत, प्रहलाद, जयभगवान, करण, सूरजमल, दीपू और सुमेर समेत सैकड़ों कर्मचारी भी सफाई कार्य में जुटे।

वर्जन

सफाई सुचारू रूप से शुरू हो गई है। पहले दिन 250 टन कूड़ा उठाया गया है। सोमवार तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।-सुनील हुड्डा, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

फोटो-70: बहादुरगढ़ में सफाई कार्य में जुटे सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-70: बहादुरगढ़ में सफाई कार्य में जुटे सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed