फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers expressed their anger by going on a hunger strike.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल कर जताया रोष

Tue, 26 Sep 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers expressed their anger by going on a hunger strike.
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल कर रोष जताया। कर्मचारियों ने सरकार व नगर परिषद खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार को 10 कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। इसमें इकाई संगठन सचिव अमित, महिला जिला सह संयोजक उषा, महिला जिला सहसंयोजक अनीता सारसर, महिला ईकाई संयोजक तारवंती, जिला सदस्य पिंकी, सफाई कर्मचारी सुनीता, राकेश, नरेंद्र, मोनू, श्रीपाल शामिल रहे। यह क्रमिक भूख हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुरू की गई। इकाई प्रधान राजपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने एक महीने पहले सरकार को आंदोलन का नोटिस देते हुए पूर्व में मांगों को लेकर हुए समझौते को लागू करने की मांग की थी। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सामान काम समान वेतन देने सहित अन्य मांगे शामिल थी। राजपाल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 15 अक्टूबर को ऑल हरियाणा से कर्मचारी बुलाकर रोहतक में रैली करने जा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके जो समझौते हुए थे सरकार उनके लेटर जारी करे नहीं तो 15 अक्टूबर रोहतक के अंदर होने वाली रैली में हड़ताल की घोषणा होगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर अनेकों बार धरना, प्रदर्शन, हड़ताल व ज्ञापन तक सौंप चुके हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता का रास्ता अपनाएं हुए है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed