फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers burned an effigy of the Haryana government.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

Tue, 01 Sep 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned an effigy of the Haryana government.
फोटो-53: बहादुरगढ़ में हरियाणा सरकार का पुतला जलाते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कर्मचारी नेताओं के साथ चंडीगढ़ में बैठक के दौरान कथित बदसलूकी और अपमान के विरोध में कर्मचारियों ने शहर में रोष प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी नगर परिषद गेट से लाल चौक, कबाड़ी मार्केट और मेन बाजार होते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे।
सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और अब इसे 2 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि 13 मई को सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच हुए समझौते को लागू किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और ठेका प्रथा समाप्त की जाए। इसके अलावा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने, एचकेआरएन को भंग करने तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण शहर में करीब 900 टन कूड़ा सड़कों और गलियों में जमा होने का दावा कर्मचारियों ने किया। कई जगह लोग कूड़ा जलाने लगे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जनता से उनकी कोई लड़ाई नहीं है। सरकार उनकी मांगें मान ले तो वे दो दिन के अंदर पूरे हरियाणा को साफ कर देंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, इकाई ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इकाई सदस्य इंद्रमल, जय भगवान और सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नंदराम दरोगा, कुलदीप दरोगा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों अनिल, मोनू, विजय, सचिन, सागर, अजय, संदीप, कुलदीप, अनिल, सन्नी, प्रवीण, पवन, रणजीत, प्रहलाद, जयभगवान, करण, सूरजमल, दीपु और सुमेर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।

0
अब तो हर जगह कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। शहर में जहां भी निकलो कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। सड़ने से बीामरी फैलने का खतरा बन गया है। सफाई कर्मचारियों व सरकार को शहरवासियों के बारे में भी सोचना चाहिए। -राजकुमार अरोड़ा, सेक्टर दो, बहादुरगढ़।

0

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार को आगे आना चाहिए। इस हड़ताल को खत्म कराने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को परेशान न होना पड़े। शहर की मुख्य सड़कों के अलावा अब तो हर गली में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जहां से निकलो, वहीं पर कूड़े से बदबू उठ रही है। जीना मुहाल हो गया है।-जयपाल सांगवान, सेक्टर छह, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed