फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sampling of viral load of hepatitis B, C started

Jhajjar-Bahadurgarh News: हेपेटाइटिस बी, सी के वायरल लोड की सैंपलिंग शुरू

Mon, 10 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Sampling of viral load of hepatitis B, C started
09jjrp02- झज्जर। बहादुरगढ़ का सरकारी अस्पताल जहां मोलिक्यूलर लैब शुरू की गई है। संवाद
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस बी और सी के मरीजों की वायरल लोड के सैंपल की जांच जिले में शुरू कर दी है। इसके लिए पांच सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही बहादुरगढ़ की मॉलिक्यूलर लैब में सैंपल की जांच भी शुरू कर दी है। पहले सैंपल की जांच रोहतक पीजीआई में होती थी, जिसका परिणाम आने में समय लगता था। इससे मरीज का इलाज शुरू होने में समय लगता था, लेकिन अब सैंपल रिपोर्ट आने के साथ ही इलाज भी शुरू हो जाएगा।
पिछले दिनों विभाग की तरफ से मॉलिक्यूलर लैब को अपडेट करने के लिए 10 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इससे अब बहादुरगढ़ लैब में सैंपल जांच की सुविधा स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। पहले सैंपल लेकर उसे रोहतक पीजीआई में भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता था। उसके बाद मरीज का इलाज शुरू हो पाता था, लेकिन अब एक सप्ताह में मरीज की रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन

सैंपल की संख्या अधिक होने पर रिपोर्ट 24 घंटे में मिल पाएगी। इससे समय पर मरीज का इलाज शुरु हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल के लिए पांच जगहों का निर्धारण किया है। इसमें झज्जर, बहादुरगढ़, मातनहेल, बेरी और बहादुरगढ़ का पॉलीक्लीनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed