{"_id":"653eb80fb3d80d3d880d47ae","slug":"ruckus-demonstration-of-mid-day-meal-workers-outside-dhankhars-house-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5019-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: धनखड़ के घर के बाहर मिड डे मील वर्कर्स का हंगामा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: धनखड़ के घर के बाहर मिड डे मील वर्कर्स का हंगामा, प्रदर्शन
Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मिड-डे-मील वर्कर रविवार को श्रीराम पार्क में इकट्ठा हुई और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के निवास के बाहर जमकर हंगामा काटा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोका। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। वर्कर्स ने बैरियर को धकियाते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की जिसे पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। वकर्स ने नायब तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता निर्मला झज्जर ने की जबकि संचालन सरोज दुजाना ने किया। इस अवसर पर राज्य अध्य्क्ष सरोज दुजाना ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। वेतन, संसाधन और सुविधाओं सहित कई मांगों को लेकर वे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। सरकार का रवैया कर्मचारी विरोधी है। इस कारण कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार हमारी मांगो का समाधान नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर हिस्से से आने वाली मिड डे मील वर्कर्स का लगातार शोषण जारी हैं। मिड डे मील वर्कर्स का इस कमरतोड़ महंगाई व इतने कम मानदेय में गुजारा चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अब भी 3 महीने से मिड-डे-मील वर्कर को मानदेय नही मिला है। उनको भूखा मरने की कगार पर पहुंचा दिया है। आज हरियाणा सरकार की ओर से मिड डे मील कूक पर भारी दबाव बनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रेमलता, शालू, शर्मिला, सावित्री, दर्शना मौजूद रहे।
भारी पुलिस बल लगाया
धरने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने धनखड़ के घर के पास भारी संख्या में पुलिस बल लगा दिया था। काफी संख्या में महिलाएं होने की वजह से महिला पुलिस बल भी बुलाया गया था। वर्कर्स ने बैरियर को धकियाते हुए बैरियर से आगे बढ़ने के कई बार प्रयास किए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इसे लेकर काफी देर तक हंगामी हालात रहे।