फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rohtak corporator was hit by train while crossing railway track in haste, died

Jhajjar-Bahadurgarh News: जल्दबाजी में ट्रैक कर रहा था पार, ट्रेन की चपेट में आया रोहतक का निगमकर्मी, मौत

Tue, 11 Jul 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 11 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rohtak corporator was hit by train while crossing railway track in haste, died
रविंद्र। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर के रेलवे स्टेशन पर रोहतक जाने के लिए रेलगाड़ी में चढ़ने के चक्कर में रोहतक नगर निगम का कर्मचारी साथ वाले ट्रैक से गुजर रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, झज्जर जिले के कड़ौधा गांव निवासी रविंद्र पुत्र करण सिंह रोहतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। सोमवार सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। जब वह सुबह करीब छह बजे वह जल्दबाजी में रेलगाड़ी में चढ़ने के लिए लाइन पार करने लगा तो दूसरी दिशा से किशनगढ़ की तरफ जा रही रेलगाड़ी की चपेट में आ गया और उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके शव की पहचान की। रविंद्र दो बच्चों का पिता था, जिनमें एक बेटा व एक बेटी शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह झज्जर रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों की क्राॅसिंग थी। उस दौरान जल्दबाजी में गाड़ी में चढ़ने के चक्कर में रविंद्र दूसरी दिशा में चला गया और वह साथ वाली लाइन से क्रॉस कर रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान सिंह, चौकी प्रभारी, जीआरपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed