{"_id":"65e223dbf407f83b8d0424e4","slug":"rohtak-beri-bus-service-which-was-closed-for-3-years-starts-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108364-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 3 सालों से बंद पड़ी रोहतक-बेरी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 3 सालों से बंद पड़ी रोहतक-बेरी बस सेवा शुरू
Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बेरी। तीन साल से बंद पड़ी रोहतक से बेरी तक चलने वाली बस सेवा फिर से शुरू हो गई है। इसके बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
शाम 7 बजे के बाद चलने वाली बस सेवा तीन साल से बंद थी। बस बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब कुछ दिनों पहले ही हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो ने बस को दोबारा से शुरू कर दिया। बस रोहतक से 6 बजकर 40 मिनट पर चलती है। दैनिक यात्री बेरी निवासी बबलू ने बताया कि रोहतक से बेरी के लिए चलने वाली यह बस करीब 3 सालों से बंद पड़ी हुई थी। बस सेवा बंद होने से दैनिक यात्रियों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ता था। दैनिक यात्रियों को शाम 6 बजे के बाद बेरी के लिए बस नहीं मिलती थी। यात्रियों को अपने स्थान पर पहुंचने के लिए रोहतक से दुजाना आना पड़ता था और उसके बाद बेरी पहुंचते थे, लेकिन अब यह बस 6 बजकर 40 मिनट पर रोहतक नए बस स्टैंड़ से चलती है। अब शाम 6 बजे बाद पीजीआई व दैनिक यात्रियों को बेरी आने में कोई परेशानी नहीं होती है। रोहतक डिपो की तरफ से बस सेवा शुरू करने पर दैनिक यात्रियों ने आभार भी व्यक्त किया है।