फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Robbery in closed factory after guarding hostage in Sector-16

सेक्टर-16 में गार्ड को बंधक बनाकर बंद फैक्टरी में डाली डकैती

Fri, 07 Feb 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Robbery in closed factory after guarding hostage in Sector-16
बुधवार की रात को पांच-छह हथियार बंद बदमाशों ने सेक्टर-16 स्थित एक बंद फैक्टरी में डकैती डाली। डकैतों ने पिस्तौल के बल पर फैक्टरी के गार्ड को बंदी बनाकर वारदात को अंजाम दिया। डकैत गार्ड का मोबाइल व दो ट्रांसफार्मरों की क्वाइल ले गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-16 चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, गन्नौर मंडी निवासी विजय कुमार की बहादुरगढ़ के एचएसआईआईडीसी सेक्टर 16 में एक फैक्टरी है। 179एफ नंबर प्लॉट पर बनी यह फैक्टरी फिलहाल खाली है। इसकी देखरेख के लिए दिन-रात के लिए गार्ड की व्यवस्था की गई है। फैक्टरी में 65 केवी और 500 केवी के दो ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। बुधवार की रात को गार्ड नवीन ड्यूटी पर था। इसी दौरान पांच-छह बदमाश दीवार फांदकर फैक्टरी में घुस गए। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गार्ड नवीन के हाथ-पांव बांधकर उसे कमरे में बंद कर दिया। विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद दोनों ट्रांसफार्मरों को नीचे गिरा दिया और उनकी क्वाइल निकालकर चंपत हो गए। नवीन का मोबाइल भी ले गए।
विज्ञापन

घंटों चिल्लाता रहा गार्ड
बदमाश रात के करीब साढ़े 12 बजे फैक्टरी के अंदर घुसे थे। उनके जाने के बाद जैसे-तैसे नवीन के मुंह पर लगी पट्टी हटी तो उसने शोर मचाना शुरू किया। बंदी बना नवीन रात भर चिल्लाता रहा। सुबह करीब साढ़े चार बजे वहां से गुजर रही वीएसपी नाइट पेट्रोलिंग सिक्योरिटी को शोर सुना तो कर्मचारी फैक्टरी के अंदर गए और गार्ड को खोला। तब फैक्टरी के मालिक विजय कुमार को फोन पर सूचना दी गई। फैक्टरी मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस हरकत में आई। सेक्टर-16 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल सेक्टर 17 में हुई थी डकैती
जानकारी के अनुसार विजय कुमार ने फैक्टरी का यह भवन पहले किसी को किराये पर दे रखा था लेकिन कुछ समय से यह खाली है। फैक्टरी के भीतर कोई सामान भी नहीं था और न ही कैमरे लगे हैं। आसपास भी कहीं कैमरे नहीं है। अंदेशा है डकैत गाड़ी में सवार होकर आए होंगे। फैक्टरी की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर मौजूद फैक्टरियों के कैमरों की भी पुलिस जांच करेगी ताकि कोई सुराग लग सके। गौरतलब है कि फरवरी 2019 में एचएसआईआईडसी सेक्टर-17 स्थित एक जूता एक फैक्टरी में डकैती डाली गई थी।

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर यह वारदात सुलझाई जाएगी।
हरिप्रकाश, इंचार्ज, सेक्टर-16 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed