फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways employees went on hunger strike to press for their demands

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की भूख हड़ताल

Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees went on hunger strike to press for their demands
20jjrp11- बस अड्डे पर भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। संवाद
झज्जर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर बस अड्डा परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल की। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान विजय माजरा ने की। राज्य कमेटी के नेताओं ने रोडवेज कर्मचारियों को भूख हड़ताल पर बैठाया। इसका संचालन डिपो सचिव दिनेश डीघल ने किया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य उपमहासचिव पवन शर्मा, राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया, राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंडाल ने बताया कि सरकार व परिवहन मंत्री रोडवेज के कर्मचारियों को बुलाकर मांगों का समाधान नहीं करती है तो 22 फरवरी 2026 को परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय पर होने वाले घेराव, प्रदर्शन में रोडवेज कर्मचारी बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राइवेट मालिकों को दोनों हाथों से धन लुटाया जा रहा है। प्राइवेट ऑपरेटरों के अनुबंध के समय 33 नंबर कालम पर यह दर्शाया गया है कि प्राकृतिक आपदा विभाग के नियंत्रण में नहीं है, जिनकी वजह से बसों का संचालन बंद हो तो उस स्थिति में पट्टाधारियों व प्राइवेट ऑपरेटर को किसी भी राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कोरोना काल में हरियाणा रोडवेज की बस और रोडवेज के कर्मचारियों ने मेहनत कर यूपी, बिहार जैसे दूरदराज के इलाकों में भी मजदूरों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। उनका सरकार ने धन्यवाद तक नहीं किया और न ही उस समय का ओवरटाइम दिया गया।
हरियाणा रोडवेज कोरोना काल में खड़ी रहीं, उनके घाटे की भरपाई क्यों नहीं की। उनकी मांग है की कि कोरोना के समय का भुगतान रोडवेज विभाग में भी सरकार द्वारा जमा कराया जाए। कर्मचारियों की ईएल घटाकर लाखों रुपये सरकार हड़प गई, ओवरटाइम रोक दिया गया, वाशिंग अलाउंस काट लिया गया, 10 साल का बोनस पेंडिंग है।

दो साल का बोनस देने की बातचीत हुई थी, लेकिन एक भी पैसा कर्मचारियों को नहीं दिया गया। दो साल के लगभग कर्मचारियों का टीए बकाया है, उस पर सरकार ने रोक लगा दी, मेडिकल बिल रुके हुए हैं, उनका भुगतान नहीं किया जा रहा। भूख हड़ताल बैठे साथियों को राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, उपमहासचिव पवन शर्मा एवं उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने जूस पिलाकर उठाया।
इस अवसर पर नरेश सिवाच, प्रदीप हुडडा, बलजीत सिंह, विजय माजरा, दिनेश डीघल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed