फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   roadways driver attempt for suicide with family

रोडवेज चालक ने पत्नी व बच्चों को दिया जहर, खुद भी खाया, महिला की मौत

Fri, 17 Jul 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के एक चालक ने वीरवार को पत्नी व बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी खा लिया। उन सभी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भेजा गया।

विज्ञापन


पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। चालक के पास एक नोट मिला है, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को कारण बताया है। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रोडवेज चालक पारिवारिक कलह के कारण ही कुछ समय पहले झज्जर आकर रहने लगा था। वहां भी परिवार वाले परेशान करने लगे तो उसने यह कदम उठाया।

झज्जर जिले के तलाव गांव का रहने वाला नरेश (35) हरियाणा रोडवेज में चालक है और चरखी दादरी डिपो में तैनात है। उसकी शादी लगभग सात साल पहले प्रीति (30) के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से परिवार के लोग घर में कलह करने लगे। इस पारिवारिक कलह के कारण ही नरेश कुछ समय पहले अपनी पत्नी प्रीति व दो बच्चों मयंक (6) व दीपिका (3) को साथ लेकर झज्जर में रहने लगा।

उसके बावजूद पारिवारिक कलह खत्म नहीं हुई और परिवार के लोग यहां भी आने लगे। इससे परेशान होकर नरेश वीरवार को सल्फास की गोलियां लाया और अपने दोनों बच्चों व पत्नी को खिला दीं।

इसके बाद नरेश ने खुद भी सल्फास की गोलियां खाईं। लोगों ने उनको सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनको रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान प्रीति की मौत हो गई। वहीं, नरेश व उसके दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

नरेश ने जहर खाने से पहले एक नोट लिखा था, जिसमें उसने जहर खाने का कारण पारिवारिक कलह बताया है। वह नोट मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


झज्जर सिटी चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने बताया कि महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और इसमें बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed