{"_id":"5d49e4b38ebc3e6caa3bbcc4","slug":"road-kmp-bahadurgarh-news-rtk5101290107","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी एक्सप्रेस-वे पर गड्ढों को भरने का कार्य शुरू
विज्ञापन
केएमपी से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खुशी की खबर है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहले मानसून की बारिश में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए विभाग सजग हो गया है। विभाग ने एक्सप्रेस-वे पर टूटी सड़क, गड्ढों को भरने के काम शुरू कर दिया है। बता दें कि अमर उजाला द्वारा लगातार एक्सप्रेव-वे की ग्राउंड रिपोर्ट पर विभाग ने तेजी से एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू कर दिया है।
रोड में पांच से आठ फुट का बना गया था गड्ढा
डाबोदा फ्लाईओवर से बहादुरगढ़ रोहतक की तरफ आते समय टोल से लगभग एक किमी पहले पड़ने वाले फ्लाईओवर के दो जगहों पर रोड के अंदर लगभग पांच फुट से ज्यादा गड्ढा बन गया था। जो वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। हालांकि उस समय एहतियात के तौर पर उस गड्ढा के आसपास बोरी रख कर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। विभाग ने सख्ती दिखाते हुए ठेका कंपनी से उस गड्ढे को भरावा दिया और बारिश के दौरान एक्सप्रेस-वे पर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
जगह-जगह टूटी है रोड रेलिंग
बादली से लेकर कुंडली टोल के बीच कई जगहों पर रोड रेलिंग टूटी हुई है। यह रेलिंग वाहनों के दुर्घटना की वजह से टूटी हुईं है। दुर्घटना के बाद भी इस रेलिंग को दोबारा से नहीं बनाया गया है। जबकि दुर्घटना होने के बाद एक्सप्रेस-वे पर हुए नुकसान की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो पाए। बता दें कि रोड रेलिंग केएमपी के दोनों ओर टूटी हुई हैं।
विज्ञापन
जह-जगह पर है जलभराव
आसौदा से डाबोदा फ्लाईओवर तक जगह-जगह रोड के किनारे बारिश का पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से गुणवत्ता पूर्वक बनी सड़क पर को काफी नुकसान है। वहीं जानकारों की मानें तो फ्लाईओवर पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से रोड खराब हो रही है, साथ ही रोड किनारे रखी मिट्टी में कटाव बना हुआ है।
केएमपी के पहले मानसून की बारिश में एक्सप्रेस-वे पर हुए गड्ढे को भरने का काम विभाग तेजी से करवाने में लगा है। विभाग ने ठेका कंपनी को सख्त हिदायत दी है कि केएमपी एक्सप्रेस-वे जो भी गड्ढे बने हुए हैं वह जल्दी-जल्दी भर दिए जाएं साथ ही जहां पर सड़कें टूटी हुईं है उसे दुरुस्त किया जा रहा है।
सुरेंद्र देशवाल, सीनियर मैनेजर, एचएसआईआईडीसी।