फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road construction begins at Chhuchhakwas Chowk, road will remain closed for a month

Jhajjar-Bahadurgarh News: छुछकवास चौक पर सड़क निर्माण शुरू, एक माह तक बंद रहेगा मार्ग

Wed, 24 Jul 2024 06:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 24 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Road construction begins at Chhuchhakwas Chowk, road will remain closed for a month
छुछकवास चौक पर काम करते हुए बुलडोजर
झज्जर। झज्जर से वाया तलाव से छुछकवास जाने वाले रोड पर छुछकवास चौक पर सीसी रोड बनाने का काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने शुरू कर दिया है। इसके चलते छुछकवास चौक पर सभी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने छुछकवास जाने वालों के लिए इस्मालगढ़ से वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। लगभग 200 मीटर तक यह रोड बनाया जाना है। लगभग एक माह में इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से मंगलवार से रोड तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। अब इस रोड पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। झज्जर से छुछकवास जाने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को इस्मालगढ़ से होते हुए छुछकवास जा सकते हैं। यह लगभग दो मीटर लंबा पड़ेगा। इसी प्रकार से आने वाले वाहन चालक मारौत से कोर्टपुरा, तामसपुरा होते हुए एनएच 334 से आगे जा सकेंगे। इससे लगभग एक माह तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन


बीच में रोक दिया गया था काम
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने कुछ माह पहले इसका काम शुरू किया था और अधिकतर रोड का काम पूरा कर दिया गया था। लगभग 14 किलोमीटर तक इस रोड को दोबारा बनाया गया है। यह 200 मीटर का टुकड़ा बीच में रह गया था। अब इसे दोबारा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
छुछकवास चौक पर सीसी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार से सड़क तोड़ने का काम किया जा रहा है। लगभग एक माह में काम पूरा होगा। तब तक वाहनों के लिए रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।
अरुण कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed