{"_id":"65bbcf70d6b4cbf817003d64","slug":"road-condition-worsened-after-rain-hospital-and-stadium-filled-with-water-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105231-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद बिगड़ी सड़कों की सूरत, अस्पताल और स्टेडियम में भी भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद बिगड़ी सड़कों की सूरत, अस्पताल और स्टेडियम में भी भरा पानी
Thu, 01 Feb 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार दोपहर से वीरवार सुबह तक हुई बारिश ने शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर की सड़कों के साथ-साथ सरकारी अस्पताल भी तालाब का रूप ले गया। अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के रेलवे रोड, झज्जर रोड समेत सेक्टर-6 की सड़कों पर भी पानी जमा हो गया। इन स्थानों पर पानी जमा होने का कारण नालों की सफाई और इनका टूटना रहा। नगर परिषद अधिकारी इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार की दोपहर बहादुरगढ़ में बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद देर रात तेज बारिश हुई और यह वीरवार सुबह तक जारी रही। इससे रेलवे रोड, पार्कों, शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम, सरकारी अस्पताल के अलावा कई निचली कॉलोनियों में पानी जमा हो गया और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रतिदिन सुबह के समय स्टेडियम में सैर के लिए जाने वाले लोगों को यहां पर पानी भरा होने के कारण वापस ही लौटना पड़ा। झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के बाहर और रेलवे रोड पर स्टेडियम के नजदीक नाला पूरी तरह ब्लॉक रहा। इससे गंदा पानी सड़कों और स्टेडियम में जमा हो गया। दुकानदारों को इससे काफी दिक्कत उठानी पड़ी। नागरिक अस्पताल में पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी जमा रहा। यह पानी अब कई दिनों तक ऐसे ही जमा रहेगा। वहीं दूसरी ओर बराही फाटक के नजदीक बारिश का पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों खासकर दुपहिया चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, छोटूराम नगर में भी बारिश होने के बाद कीचड़ बन गई। लोगों को आवागमन करने में दिक्कत उठानी पड़ी।
नहीं दिया जा रहा नालों की सफाई पर ध्यान
बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों की सफाई पर किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में ये पूरी तरह ब्लॉक हैं और बारिश के दिनों में सारा गंदा पानी सड़कों पर ठहर जाता है।