फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road collapsed in rain, fear of accidents

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश में धंसी सड़क, हादसों की आशंका

Sun, 18 Aug 2024 04:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed in rain, fear of accidents
खानपुर खुर्द गांव के पास टूटी सड़क से लोग परेशान, अधिकारी नहीं दे रहे कोई ध्यान
विज्ञापन

फोटो-5, 6
संवाद न्यूज एजेंसी

साल्हावास। क्षेत्र के गांव खानपुर खुर्द से झाडली-झज्जर की ओर जाने वाली सड़क बारिश के पानी के कारण धंस गई है। टूटी सड़क से यहां किसी भी समय दुर्घटना घटने का डर बना है।

किसी भी प्रकार र्घटना न घटे, इसके लिए ग्रामीणों ने एक खाली कूलर में मिट्टी डालकर गड्ढे के पास रखा गया है ताकि आने जाने वाले राहगीर को दूर से संकेत मिल सके कि यहां सड़क टूटी हुई है। वहीं इसी तरह के हालात मेट्रो मार्केट के पास बने हुए हैं, जहां बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। वहां पर टायर आदि रखें हैं ताकि वाहन चालकों को दूर से ही टूटी सड़क का संकेत मिल सकें। यह सबसे व्यस्त मार्ग है और वाहनों का आवागमन भी बहुत ज्यादा हो रहा है। राहगीर जोनी, राकेश, सत्ते, दिनेश, पवन ने बताया कि एपीसीपीएल से खानपुर खुर्द की तरफ आते समय दाहिने तरफ लगभग 5 फुट लंबी वह 3 फीट चौडी सड़क धंसी हुई है। यहां सड़क टूटने से लगभग 3 से 4 फीट गहरा गड्ढा बन चुका है। इस कारण यहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। झाड़ली औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। दिन भर में इस सड़क से हजारों वाहन गुजरते हैं। दूर से आते राहगीर व वाहन चालक को यह टूटी हुई सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही है। किसी भी समय यहां पर वाहन दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अनुरोध करते हुए कहा कि टूटी हुई सड़क को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए।
विज्ञापन




वर्जन
मामला अभी तक संज्ञान में नहीं था। जल्द ही टूटी हुई सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
आशीष मोर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed